फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बती चिल्ड्रन विलेज में होगा धर्मशाला अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 14वें संस्करण

धर्मशाला अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 14वें संस्करण का आयोजन तिब्बती चिल्ड्रन विलेज में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक किया जा रहा है। महोत्सव का आगाज नीरज घेवान की निर्देशित फिल्म 'होमबाउंड' से किया जाएगा। इसके साथ ही लेस्बियन स्पेस प्रिंसेस, द वॉल्वस ऑलवेज कम ऐट नाइट सहित कुल 88 फिल्में शामिल हैं। इसमें 40 फीचर फिल्में और 48 लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। महिलाओं की ओर से निर्मित 40 फिल्में शामिल हैं। इस दौरान किरण राव, आदित्य हुसैन और आंद्रे ए तरकोवस्की फिल्म निर्माता मौजूद रहेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन सांग्स ऑफ फॉरगॉटेन ट्रीज फिल्म से समापन होगा। डीआईएफएफ की निर्देशक रीतू शरीन ने कहा कि आगे तीन साल के लिए हिमालय फिल्म फेलोशिप की घोषणा की जाएगी। एडीएम शिल्पी वेकटा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें