प्रदेशभर में 27 मार्च को हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था। तीन अभ्यर्थियों ने 6 से 8 लाख रुपये देकर प्रश्नपत्र और उसके उत्तर पा लिए थे। वो परीक्षा में अप्रत्याशित 70 अंकों के साथ पास हुए। माना जा रहा है कि पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ है। पेपर लीक करने वाले आरोपी हरियाणा और दिल्ली से हैं। उधर, मामले से जुड़े तीनों अभ्यर्थीयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।