फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चमीणू में खेलो इंडिया सेंटर में 60 युवक-युवतियां सीख रहे कबड्डी की बारीकियां

चंबा के चमीणू स्थित कबड्डी एवं खेलों इंडिया सेंटर में युवक-युवतियों को कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। वर्तमान समय में सुबह और शाम के समय सेंटर में 60 युवक-युवतियां सेंटर प्रभारी के पास कबड्डी खेल की बारीकियां सीखने के लिए पहुंच हे हैं।कबड्डी संघ के अध्यक्ष एवं कोच मोहम्मद रफी ने बताया कि कई वर्षों से सेंटर में युवक-युवतियों को कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया कि सेंटर में प्रशिक्षण अर्जित कर युवक-युवतियों ने अंडर-14, अंडर-19 राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। इसके अलावा राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चार लड़कियों और आठ लड़कों का चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तिथियां घोषित होने पर खिलाड़ी रवाना होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें