चंबा जिले में भी अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण प्राकृतिक जल स्रोत जमने लग पड़े हैं। वहीं सड़कों पर भी बर्फ की हल्की परत जमने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसा ही नजारा जनजातीय क्षेत्र पांगी के तहत आते सचे जोत पर देखने को मिल रहा है। यहां पर करत नाला के साथ बहने वाला झरना पूरी तरह से बर्फ में तब्दील हो चुका है। वहीं सड़क पर भी रोजाना सुबह बर्फ की हल्की परत जमने से हर पल दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। जिले में बारिश के अभाव में एक तरफ किसान खेतों में गेहूं की बिजाई समय पर नहीं कर पाए हैं, वहीं दूसरी ओर शुष्क ठंड के चलते लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।