फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पारंपरिक चित्रों से सजाई जा रहीं चंबा के प्रशासनिक भवनों की दीवारें

शहर में प्रशासनिक भवनों की ओर जाने वाले मार्ग को आकर्षक और सांस्कृतिक स्वरूप देने के लिए दीवारों को पारंपरिक चित्रकला से सजाया जा रहा है। इस पहल के तहत भवनों की दीवारों पर चंबा की समृद्ध लोक संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और विभिन्न पारंपरिक कलाओं को चित्रों के माध्यम से जीवंत किया जा रहा है। दीवारों पर चित्रकारी का कार्य स्थानीय कलाकारों की ओर से किया जा रहा है। पेंटर ज्योति नाथ अपनी टीम के साथ विभिन्न पारंपरिक कलाकृतियों को उकेर रहे हैं। वहीं लेख राज की टीम भी इस अभियान में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है। कलाकारों द्वारा चंबा रूमाल, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, मंदिर स्थापत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रतीकों को आकर्षक रंगों के साथ दीवारों पर उकेरा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें