भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जिला मुख्यालय चंबा से लेकर हड़सर तक लगने वाले जाम ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ाना आरंभ कर दिया है। वाहन के लगने वाले लंबे जाम के कारण श्रद्धालुओं समेत वाहन चालकों और सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक उलांसा से भिझड़ी तक वाहनों की कतारें ही लगी। तपती गर्मी में लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। श्रदधालुओं में राजीव कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, प्रताप चंद, अशोक कुमार, योगराज ने भरमौर प्रशासन और पुलिस प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के लिए नियमों के साथ-साथ पुलिस जवानों को हरेक मोड़ पर तैनात करने की मांग उठाई है। जिससे श्रदधालुओं और लोगों को परेशानियों से दो-चार न होना पड़े।