फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: पांगी में बर्फ से लकदक पहाड़ियों पर स्कीइंग का रोमांच

प्राकृतिक नजरों के बीच बर्फ से लकदक पहाड़ियों पर स्कीइंग का रोमांच देखते ही बनता है। पर्यटन की दृष्टि से पांगी घाटी को विकसित करने के लिए पांगी प्रशासन के अलावा विभिन्न सोसायटियां भी अपने स्तर पर प्रयासरत हैं। पांगी स्की एसोसिएशन सोसायटी की ओर से पांगी घाटी के सुराल में 17 और 18 अप्रैल को स्की प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. नरेश कुमार रहे। पांगी प्रशासन के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। मुख्यअतिथि ने प्रतिभागियों को इनाम प्रदान किए। स्की एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप घुतवानी ने बताया कि एसडीएम पांगी रमन घरसंगी के अथक प्रयास से पहली बार पांगी में स्की के 12 जोड़े युवाओं को प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से पांगी घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने का उद्देश्य रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें