चंबा में नगर परिषद पार्षदों का धरना मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पार्षदों ने विकासात्मक कार्यों को लेकर भेदभाव करने के आरोप जड़े। कहा कि नप अध्यक्ष के ही इशारों पर ही उनके वार्डों को दरकिनार किया जा रहा है। कहा कि उनके वार्डों में धरातल में कोई भी काम नहीं हुए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर हमारी सुनवाई नहीं की गई तो यह प्रदर्शन और उग्र हो जाएगा।