फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े सूही मेले का शुभारंभ

Krishan Singh Updated Thu, 10 Apr 2025 01:20 PM IST

रानी सुनयना के चिन्ह को सूही मढ़ में स्थापित करने के साथ ही गुरुवार को चंबा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े सूही मेले का शुभारंभ हुआ। आगामी तीन दिनों तक माता के चिन्ह को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए सूही मढ़ स्थित मंदिर में ही रखा जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न समुदायों के लोग माता के दरबार में हाजिरी भरकर पूजा-अर्चना करेंगे। तीन दिवसीय मेले के शुभारंभ पर सुबह पिंक पैलेस से एक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रानी सुनयना के चिन्ह को सूही मढ़ स्थित मंदिर ले जाया गया। शोभायात्रा में शामिल गद्दी समुदाय की महिलाओं ने लोकगीतों के माध्यम से रानी सुनयना के बलिदान को याद करवाया। शोभायात्रा की अगुवाई चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर ने की। इसके अलावा नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर समेत अन्य गणमान्य भी शोभायात्रा में शामिल हुए। सूही मढ़ में माता के चिन्ह की स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें