भलेई कॉलेज के विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्सम से मांग की गई कि सरकार भलेई कॉलेज को बंद करने की अधिसूचना वापस ले। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि वह इस कॉलेज को बंद ना करें। क्योंकि,यह कॉलेज दूर दराज से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है जिसमें अधिकतर छात्राएं ही शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। एसएफआई के जिला सचिव रवि कुमार ने बताया कि सरकार ने भलेई कॉलेज को बंद करने की अधिसूचना जारी की है, उसे जल वापस लिया जाए। उन्होंने चेताया कि अगर यह मांग उनकी पूरी नहीं की गई तो वह आने वाले समय सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।