फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चुवाड़ी में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

चुवाड़ी में स्थित चिल्ड्रन केयर सेंटर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने अपने भाषण में विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों की खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शॉटफुट में योगराज प्रथम, नवनीत दूसरे स्थान पर रहे। गेम में प्रथम स्थान पर रोहित, दूसरे स्थान पर अर्णव और तीसरे स्थान पर रोहित रहे। 100 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर ईशान व दूसरे स्थान पर अर्जुन और तीसरे स्थान पर नवजोत रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में हेमलता प्रथम, शारदा दूसरे और तीसरे स्थान पर आकांक्षा रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में बेबी प्रथम, कमला दूसरे स्थान पर रहीं। लड़कियों के वर्ग में शॉटफुट में हिना प्रथम, बेबी दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय न्यास द्वारा चलाए जा रहे जगरूकता अभियान बढ़ते कदम का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा दिव्यंगता दिवस पर दिव्यांग लोगों का मेडिकल हेल्थ चेक भी करवाया गया। इसमें डॉक्टर साक्षी और दंत चिकित्सक डॉक्टर विकास महाजन ने अपनी सेवाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें