जिला चंबा के पांगी और भरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं जिले के निचले क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। पांगी उपमंडल में फिर से बर्फबारी होने से किलाड़-लाहौल राष्ट्रीय राजमार्ग समेत आधा दर्जन मार्गों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। बर्फबारी से पांगीवासियों की दिक्कतें बढ़ती नजर आ रही हैं।