चंबा जिले के ऊपरी क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी और निकली क्षेत्र में बारिश का क्रम रुक-रुक कर जारी है। डलहौजी, खज्जियार, भरमौर मुख्यालय समेत, पांगी, चुराह, किहार में बर्फबारी का क्रम अल सुबह से जारी है। जिले में बारिश और बराबरी के चलते 25 के करीब मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं, सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी बंद पड़े मार्गों को बहाल करने के कार्य में जुट गई है। जिले में मौसम के बदले तेवर ने अब लोगों को राहत देने के साथ ही उनकी परेशानियों को बढ़ाने का काम भी शुरू कर दिया है।