चंबा-आईटीआई मार्ग पर साल खड्ड पर स्थित खस्ताहाल लोहे के पुल का मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से शुरू करवा दिया गया है। पुल पर लोहे की चादरों को बदलने का कार्य आरंभ कर दिया गया। बता दें, ब्रिज पर लगी लोहे की चादरें सड़-गल चुकी थीं और ब्रिज पर हर पल हादसे का ही अंदेशा बना रहता था। बालू-पक्का ताला मार्ग दोपहिया वाहनों के लिए बंद होने की सूरत में यही एक रास्ता शहर को जोड़ने के लिए अहम भूमिका अदा कर रहा है।