किलाड़ से सेचू मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाकर यातायात सुचारू करवा दिया है। 18 किलोमीटर मार्ग पर बर्फ की मोटी पर्त को हटाने के लिए विभाग की तरफ से दो जेसीबी लगाई गई थी। साथ ही विभागीय मजदूर भी इस कार्य में लगाए गए थे। पांगी में पचास प्रतिशत संपर्क मार्ग बहाल हो चुके हैं। जबकि अन्य मार्गों को बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि मौसम साफ रहा तो आगामी कुछ दिनों में सभी मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिए जाएंगे।