चंबा जिला मुख्यालय में शहर के प्रबुधजनों की ओर से प्रभात फेरी निकाल कर राधा-कृष्ण का गुणगान किया गया। जुलाहकड़ी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से अल सुबह लोग ढोलक, हारमोनियम की तान पर प्रभु के भजनों का गुणगान करते हुए निकले। प्रभात फेरी राधा कृष्ण मंदिर से आरंभ होकर पूरे शहर का चक्कर काटने के बाद वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई।