राजस्थान, छतीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को लेकर चंबा शहर के मुख्य चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी का जश्न मनाया। इस दौरान बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और लोगों को हलवा-पूरी वितरित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल ने कहा कि भाजपा ने तीन राज्यों में जीत की हैट्रिक बनाई है। कहा कि लोगों ने कांग्रेस की चिकनी-चुपड़ी बातों में न आकर भाजपा का साथ दिया है। कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री पद पर काबिज होंगे। जीत के इस जश्न के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान जीत की खुशी में लोगों ने जमकर नाटी डाली और मोदी सरकार की जीत पर मोदी और योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे लगाए।