फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का आयोजन

पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का आयोजन नवजात शिशु केयर कॉर्नर में आयोजित किया गया। जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी सीआर ठाकुर ने बताया कि देश में हर साल 15 से 21 नवंबर तक नवजात देखभाल सप्ताह यानि न्यू बॉर्न केयर वीक मनाया जाता है। यह वीक मनाने का उद्देश्य बच्चे के अस्तित्व और विकास के लिए नवजात शिशु की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। नवजात अवधि (जीवन के पहले 28 दिन) बच्चे के जीवित रहने के लिए महत्वपूर्ण समय होता है। क्योंकि, इस अवधि में बचपन के दौरान किसी भी अन्य अवधि की तुलना में प्रति दिन मृत्यु का सबसे अधिक जोखिम होता है। जीवन का पहला महीना भी आजीवन स्वास्थ्य और विकास के लिए एक आधारभूत अवधि है। स्वस्थ बच्चे स्वस्थ व्यस्कों के रूप में विकसित होते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार ये सप्ताह आयोजित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें