मैहला पंचायत के पंचायत घर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नाबार्ड की ओर से मनाया गया। इसमें नाबार्ड के प्रबंधक राकेश और उनकी पूरी टीम ने अपनी सहभागिता दी। इस मौके पर मैहला पंचायत की प्रधान राधा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस माैके पर को-ऑपरेटिव बैंक से अधिकारियों ने महिलाओं को बैंक की विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी। साथ ही स्वयं सहायता समूह के प्रधान ओर सचिव को सम्मानित किया गया। इसमें कोशिश स्वयं सहायता समूह की ललिता देवी और क्लस्टर की प्रधान जयंता शर्मा व अनुराधा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाक विभाग से सेवानिवृत्त समाज सेविका हितेश शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।