फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा के सुरंगानी में भीषण अग्निकांड, 3 सिलिंडर फटे

शनिवार देर रात सुरंगानी के वायर लैस कॉलोनी में अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें एनएचपीसी कॉलोनी के 8 क्वार्टर जलकर राख हो गए। समय रहते सभी लोगों को बचा लिया गया। लेकिन, उनके सामान को नहीं बचा सके। उसी दौरान 3 सिलेंडर फटने से पूरी सुरंगानी में दहशत का माहौल पैदा हो गया। जिस वजह से उन लोगों के सामान को नहीं बचाया जा सका। सूचना मिलने पर सुरंगानी और सलूणी से फायरबिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गई। मध्यरात्रि एनएचपीसी के फील्ड हॉस्टल में प्रभावित परिवारों को ठहराया गया। इस अग्निकांड से लोग बड़े सहम से गए हैं ये लोग अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए एनएचपीसी के इन क्वार्टर में रहा करते थे। रविवार सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया जा सका। एसडीएम सलूणी नवीन कुमार शर्मा ने बताया की भीषण अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। क्वार्टरों में रखा सामान जल गया है। बहरहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें