फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए बांटा ज्ञान

बिना लोगों के सहयोग से चिट्टे का खात्मा करना संभव नहीं है। चिट्टे से युवा पीढ़ी अपना भविष्य खराब करने के साथ अपने परिवार को भी उम्र भर नहीं सहने वाले जख्म दे रही है। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत सदर थाना चंबा के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने यह बात कही। कहा कि इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए भी साइबर ठग लोगों को अपना निशाना बनाकर ठमने का काम कर रहे हैं। जिला चंबा में दर्जनों ऐसे मामले पुलिस विभाग के पास पहुंचे हैं। लिहाजा, मोबाइल पर आने वाले किसी भी प्रकार के लिंक को उन्हें एक्टिवेट नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चों को नशे की लत से बचने के लिए अपना समय खेलकूद और पढ़ने की तरफ लगाना चाहिए। जिससे वे अपने भविष्य के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा सकें। सदर थाना चंबा के एसएचओ ने बताया कि नाबालिग बच्चों का दो पहिया या अन्य वाहन चलाना कानूनी अपराध है। कहीं ना कहीं अभिभावक वर्ग भी बच्चों की ख्वाहिशों को पूरा करने के चक्कर में उन्हें मौत के मुंह में भेजने से गुरेज नहीं करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने कहा हमारी सामाजिक व्यवस्थाओं में जब से गिरावट आई हैं, तभी से ही हमारी समस्याएं बढ़ी हैं। कहा कि आज के समय मे सभी विभाग अपने स्तर पर बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। लेकिन, यदि सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तो बेहतरीन कल का निर्माण किया जा सकता है। पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह ने कहा कि आपके आसपास कोई घटना या नशा करता है तो वे पुलिस को सूचित करें। इस दौरान सदर थाना चंबा का लैंड लाइन नंबर और एसएचओ का मोबाइल नंबर भी शेयर किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें