पर्यटन स्थल खज्जियार में बिछी बर्फ की सफेद चादर में बाहरी राज्यों से पहुंचे पर्यटकों ने जमकर अठखेलियां कीं। पर्यटक बर्फ में रोमांचित होकर खेलने समेत फिसलकर खूब मस्ती करते नजर आए। प्रकृति की गोद में स्थित पर्यटन स्थल खज्जियार में मुंबई, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात के पर्यटकों समेत स्थानीय लोग भी परिवार के साथ पहुंचकर बर्फ के दीदार करने पहुंचे। वहीं खज्जियार से लक्कडमंडी मार्ग पर फिसल होने के कारण वाहन चालकों को वाया चंबा होकर ही अब खज्जियार का रुख करना पड़ रहा है।