पारंपरिक वेशभूषा चोला-डोरा पहनकर लोक गीतों पर एक ताल पर थिरकते युवाओं ने 17वीं जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत सांस्कृति कार्यक्रमों में समूह गान आईटीआई चंबा, लचोड़ी, तीसा, खुशगनरी, भरमौर, गरनोटा, कोटी समेत अन्य आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। इससे पूर्व विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन हुआ। इसमें जेवलिंग थ्रो में बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ के नेक सिंह प्रथम, बट्ट आईटीआई खुशनगरी के प्रकाश चौहान द्वितीय स्थान रहे। 100 मीटर दौड़ में आईटीआई चंबा के वरूण प्रथम, आईटीआई गरनोटा के मंजीत द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में आईटीआई चंबा के वरूण प्रथम, आईटीआई गरनोटा के निशांत द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में आईटीआई चंबा के कार्तिक ठाकुर पहले, आईटीआई लचोड़ी के बुद्धि प्रकाश दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में आईटीआई लचोड़ी के नरेश कुमार प्रथम, आईटीआई गरनोटा के मोहित कपूर द्वितीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में गुरू तेग बहादूर बालू के मोहम्मद आरिफ प्रथम, अमित कुमार दूसरे स्थान पर रहे। खो-खो मैच में आईटीआई लचोड़ी अपने पूल में विजयी रही। आईटीआई के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के मीड़िया प्रभारी कमल ठाकुर और हितेंद्र जसरोटिया और दिनेश जम्वाल ने ये जानकारी दी।