फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: निचले कियाणी गांव में अग्निकांड, चार कमरों का मकान जला

कियाणी पंचायत के निचले कियाणी गांव में बीती मध्यरात्रि अग्निकांड में चार कमरों का मकान जलकर राख हो गया। मकान से उठते धुएं को देखकर ग्रामीणों ने प्रभावित हंसराज को सूचित किया। इसके बाद परिवार के लोगों ने खुली जगह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का कार्य आरंभ किया। हालांकि तब तक कमरों के भीतर रखा गया सारा सामान जलकर राख हो गया। मंगलवार अल सुबह सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र के पटवारी और पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें