फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में सुनारा पंचायत के पांच गांवों में एक सप्ताह बाद आई बिजली

Krishan Singh Updated Thu, 12 Dec 2024 12:39 PM IST

सुनारा पंचायत के पांच गांवों कुट, डिग्गो, तिल, अंगारड़ा, खंदौल, चन्नू दी हट्टी गांव आखिरकार एक सप्ताह बाद बिजली की रोशनी से रोशन हो उठे। खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विद्युत बोर्ड उपमंडल धरवाला की ओर से जिला मुख्यालय चंबा से वाहन के जरिये नई ट्रांसफार्मर को निर्धारित स्थान तक पहुंचाया गया। इसके बाद विद्युत बोर्ड कर्मियों का सहयोग करते हुए ग्रामीणों ने देररात साढ़े दस बजे ट्रांसफार्मर को स्थापित करवाया। विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद बोर्ड कर्मियों ने इसे सुचारू करवाया। जिससे पूर्व की तरह ही गांव रोशन से जगमगा गए। विद्युत उपमंडल धरवाला के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवा कर सुचारू करवा दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें