फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: बिजली लाइनों की मरम्मत व रख-रखाव के कार्य में जुटे कर्मचारी

चंबा शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बोर्ड द्वारा घोषित कट के तहत रविवार को बिजली लाइनों की मरम्मत व रख-रखाव का कार्य किया गया। इसी क्रम में भूरी सिंह पावर हाउस के स्विच्यार्ड में विद्युत बोर्ड समेत निजी ठेकेदार के कर्मचारी बिजली की लाइनों की मरम्मत में जुटे रहे। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार, कनिष्ठ अभियंता नवीन कुमार समेत बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी समेत फील्ड स्टाफ पूरा दिन भर बिजली की तारों की मरम्मत कार्य में जुटा रहा। इस दौरान स्विच्यार्ड में भी जरूरी कार्य को निपटाया गया। साथ ही बिजली की लाइनों को टच करने वाले पेड़ों की भी काट छांट की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें