फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: राजीव बिंदल बोले- हिमाचल में कांग्रेस सरकार के राज में खूब फल फूल रहा है माफिया राज

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में माफिया राज कांग्रेस सरकार के राज में खूब फल फूल रहा है। चंबा में हाल ही में वन माफिया ने एक वन अधिकारी को गाड़ी से तीन किलोमीटर तक घसीटा। लेकिन उस माफिया के खिलाफ सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी प्रकार से पूर्व विधायक पर गोली चलाई गई। इसके अलावा कई अन्य ऐसे कांड है। जोकि हिमाचल में पहली बार देखने को मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में आम लोगों का बुरा हाल है। उनकी सुविधाओं को खत्म किया जा रहा है। केवल सरकार अपने हितों को साधने में लगी हुई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जिला मुख्यालय चंबा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर आयोजित स्वागत समारोह के दौरान ये बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें