बर्फबारी के छह दिनों के बाद आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने चंबा-जोत मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल कर राहत प्रदान करने का काम किया। मंगलवार दोपहर बाद मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। हांलाकि, अभी मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वहीं, चंबा-खज्जियार मार्ग पर बुधवार से बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकेगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि मार्ग पर डेढ़ से दो फीट बर्फ को हटाकर चंबा-जोत मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल किया गया है। उन्होंने रात के समय फिसलन अधिक होने के चलते सफर करने से परहेज करने की बात कही है।