फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: चामुंडा से होली जा रही एचआरटीसी बस बीच रास्ते में हुई खराब, यात्री परेशान

चामुंडा से होली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बग्गा के पास अचानक खराब हो गई। आधे रास्ते में बस रुक जाने से यात्रियों को कड़ाके की ठंड में काफी देर तक दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। बस के खराब होते ही यात्री अपने-अपने सामान और बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़े हो गए। लंबे समय तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरी में कई यात्रियों ने निजी वाहनों से आगे का सफर तय किया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों का कहना है कि चंबा के बाद अब नगरोटा डिपो की बसों के हालात भी लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। आए दिन बसों के खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें