नशा निवारण अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंगला में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एनएसएस के विद्यार्थियों ने बाजार से स्कूल परिसर तक रैली निकाली। जिसके नोडल अधिकारी संतोष शर्मा शामिल रहे। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने गांववासियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और दुकानदारों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार का नशा संबंधित उत्पाद न बेचें। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त बनाना और युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना रहा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कुमारी अनुजा कटोच और विश्व पठानिया ने विशेष रूप से अपनी मां की स्मृति में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अभियान में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रियरंजन ने दी।