किड्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर में स्कूल सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार चंबा भूपेंद्र कश्यप ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षा, सतर्कता और जागरूक नागरिक बनने के महत्व के बारे में जानकारी दी। भूपेंद्र कश्यप ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विद्यालय प्रशासन, अभिभावकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को स्कूल परिसर के साथ घर और सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझ-बूझ से काम लेने और समय रहते संबंधित लोगों को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।