फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रखी दो करोड़ से निर्मित होने वाले भवनों की आधारशिला

नगर परिषद चंबा के परिसर में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधिवत रूप से दो करोड़ से निर्मित होने वाले भवनों की आधारशिला रखी। जिसमें नगर परिषद कार्यालय, नगर परिषद की आवासीय कॉलोनी शामिल है। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, एचपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर समेत कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सदर विधायक नीरज नैयर ने चंबा-चुवाड़ी सुरंग का कार्य पीपी मोड़ में करवाने की बात कही। बीजेपी पर निशाना साधते हुए सदर विधायक नीरज ने कहा कि 15 सालों में बीजेपी विधायक सत्तासीन रहने के बावजूद भी जमीनी स्तर पर कार्य नहीं कर पाए हैं अब जिले में विकास का पहिया चल रहा है तो इसमें वे रोड़े अड़ाने में लगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें