फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: अंजुमन इस्लामिया चंबा द्वारा अमनदीप अस्पताल के साथ मिलकर किया चिकित्सा शिविर का आयोजन

अंजुमन इस्लामिया चंबा द्वारा अमनदीप अस्पताल के साथ मिलकर एक चिकित्सा शिविर का आयोजन राजपुरा दरगाह दाता जमाल शाह जी राजपुरा में किया गया। इस शिविर में डॉ साहिल रोमित्रा, डॉ सैयद मुशफ़िक, डॉ सूरज, और डॉ अंगद सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान की और लोगों की जाँच, मुफ्त टेस्ट, और दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष डॉ इसरार शाह ने बताया कि पिछले साल भी इस प्रकार का एक मेडिकल कैंप आयोजित किया गया था और इस बार भी लोगों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें 300 लोगों ने इस कैंप में भाग लिया ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया इस प्रकार के मेडिकल कैंप आयोजित करता रहता है और आगे भी इसे आयोजित करता रहेगा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें