फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: चंद्रशेखर मंदिर साहो में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

चंद्रशेखर मंदिर साहो में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. शिव दयाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ के साथ की गई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान हिंदू समाज में आपसी तालमेल, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें