चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में व्यावसायिक एवं करियर संबंधी परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों ने अपने-अपने परामर्श विद्यार्थियों को दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की। उन्होंने कहा कि भविष्य सेतू मुहिम को लेकर बच्चों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को करिअर संबंधी परामर्श दिया। इस कार्यक्रम का सोमवार को चंबा से शुभारंभ किया गया। इसके बाद अन्य स्कूलों में भी यह अभियान जारी रहेगा।