राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से प्रशिक्षुओं ने नशे पर चोट करते हुए जागरुकता रैली निकाली। प्रशिक्षुओं ने नशा छोड़ो, एचआईवी एड्स को भगाओ तथा एड्स के उपाय के बारे में लोगों को जागरूक भी किया। ये जागरूकता रैली संस्कृत महाविद्यालय परिसर से आरंभ होकर पूरे शहर का चक्कर काटने के बाद वापस महाविद्यालय में आकर संपन्न हुई। जाकरुकता रैली में 350 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. कपिल मोहन के अलावा आचार्य डॉ. जयकृष्ण और आचार्य गर्व राव भी मौजूद रहे।