फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परौथा में मनाया वार्षिक समारोह

Krishan Singh Updated Thu, 19 Dec 2024 03:32 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परौथा में सालाना समारोह आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य नरदेव जनरोटिया की अगुवाई में आयोजित सालाना समारोह में कांग्रेस कमेटी के महासचिव लियाकत खान बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सालाना समारोह का आगाज दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने चंबियाली नाटी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गिद्दा, भांगड़ा एवं शिमला नाटी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरदेव जनरोटिया ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए नित्य प्रत्यनशील रहते हुए लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए जी तोड़ मेहनत कर आगे बढ़ने का आग्रह किया। जिसके बाद वर्ष भर की शैक्षणिक, खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस समारोह में विद्यालय के समस्त अध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष, सदस्य, स्कूल के विद्यार्थियों समेत उनके अभिभावक वर्ग मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें