फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुम्हारका में मनाया वार्षिक समारोह

Krishan Singh Updated Wed, 18 Dec 2024 03:55 PM IST

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुम्हारका का सालाना समारोह बुधवार को मनाया गया। इसमें स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, हाईस्कूल चड़ी के मुख्य अध्यापक रमेश कुमार और एसएमसी प्रधान योग राज विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद देश भक्ति नृत्य पेश किया गया। हरियाणवी नृत्य पर भी लोग थिरके। योग की प्रस्तुति समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। हिमाचली नाटी ने भी मन मोहा। मोबाइल के दुरुपयोग पर आयोजित माइम ने भी तालियां बटोरीं। गिद्दा, भांगड़ा, पंजाबी नृत्य ने भी खूब मनोरंजन किया। गद्दी नृत्य ने सभी को नाचने पर विवश कर दिया। शिक्षक देवेंद्र दियोड़ ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। प्रधानाचार्य राजेश कश्यप ने मेधावियों को पुरस्कार वितरित किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें