चंबा जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश जारी किए। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि हमेशा ही जिप की बैठकों से कुछ अधिकारी नदारद रहते हैं। जिस वजह से विकासात्मक या अन्य कार्यों को लेकर विभागों की कार्रवाई या कार्य संबंधी जानकारी जिप सदस्यों को नहीं मिल पाती है। बैठक में एडीएम चंबा अमित मेहरा समेत समस्त जिप सदस्य मौजूद रहे।