चंबा शहर के चरपट मोहल्ला में गैस सिलिंडर से कमरे में आग भड़क गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग पहले एलपीजी सिलिंडर में लगी और इसके बाद मकान में भड़क गई। अग्निकांड में दो गीजर, गैस चूल्हा समेत मकान के भीतर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीं आग बुझाते समय मकान मालिक भी झुलस गया। घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और कमरे में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि आग में झुलसे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद दाखिल किया गया है। बहरहाल, अब उसकी हालत में सुधार है।