घुमारवीं शहर के दकड़ी चौक पर शनिवार देर रात एक कार चालक ने सड़क पर बैठे बैल पर कार चढ़ा दी। हादसे में बैल की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक कार चालक भगेड़ की ओर से दधोल की ओर जा रहा था। इस दौरान सड़क पर एक बैल बैठा हुआ था। कार चालक तेज रफ्तार से कार चला रहा था। जैसे ही वह दकड़ी चौक पर पहुंचा तो उसने कार को बैल पर चढ़ा दिया। कार के नीचे आने के बाद बैल खड़ा नहीं हो पाया और थोड़ी देर बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सुबह नगर परिषद की ओर से बैल में दबाया गया।