श्री नयना देवी जी के समीपवर्ती ग्राम पंचायत मंडयाली में शराब की दुकान खोलने को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को खराब मौसम, तेज बारिश और सर्द हवाओं की परवाह नहीं करते हुए भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने प्रस्तावित ठेके के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दो टूक चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में धार्मिक स्थल और स्कूल के पास शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।