फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोबिंद सागर झील में उतरा छह सीटर शिकारा, उपायुक्त बिलासपुर ने किया निरीक्षण

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर को वाटर स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए जिला प्रशासन की मुहिम रंग लाने लगी है। क्रूज के बाद शुक्रवार को छह सीटर शिकारा भी गोबिंद सागर झील में पहुंचा। झील में शिकारा का ट्रायल भी किया गया। इसके निरीक्षण के लिए उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक भी मंडी भराड़ी पहुंचे। बिलासपुर आने वाले पर्यटक श्रीनगर की डल झील की तर्ज पर गोबिंद सागर झील में शिकारे का लुत्फ उठा सकेंगे। 15 अक्तूबर के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें