फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला-धर्मशाला हाईवे को मंगरोट के पास राजनकांत ने फिर किया बाधित

शिमला-धर्मशाला हाईवे को मंगरोट के पास दूसरे दिन भी एक तरफ से बाधित किया गया है। सड़क की भूमि पर दावा करने वाले राजनकांत ने बुधवार को सड़क पर पत्थर रखे। राजनकांत का कहना है कि जब तक उन्हें भूमि नहीं मिलती है, तब तक वह सड़क बाधित रखेंगे। उन्होंने कहा कि हर बार प्रशासन से केवल उन्हें आश्वासन ही मिले है। मंगलवार को भी सुबह से राजनकांत में सड़क को बाधित किया। इसके बाद उसकी मां को प्रशासन ने वार्ता के लिए बुलाया था। इसके बावजूद एक बार फिर बुधवार सुबह से राजनकांत ने सड़क को फिर से बाधित कर दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजनकांत का कहना है निशानदेही में हाईवे की आठ बिस्वा भूमि उसकी माता के नाम निकली है। इसका उसे आज तक मुआवजा नहीं मिला है। उसने बताया कि प्रशासन ने उसे भूमि वापस करने को कहा था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर राजनकांत को 133 का नोटिस जारी हुआ है और मामला एसडीएम न्यायालय में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें