फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गरामोड़ में निहंगों ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर किया प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

गरामोड़ में शुक्रवार को निहंगों ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शिमला में एक निहंगों की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में निहंग सिख गरामोड़ पहुंचे और फोरलेन पर धरना देकर यातायात रोक दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने कथित बयान देने के मामले में शिमला पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो न्यायिक हिरासत में है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें