फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: प्रधान इंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई मिड-डे मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू की बैठक

परिधि गृह बिलासपुर में जिला मिड-डे मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू की बैठक शनिवार को प्रधान इंद्र पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एमडीएम वर्करों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि यदि सरकार ने एमडीएम वर्कर्स यूनियन की मांगों को नहीं माना तो आने वाले बजट सत्र में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में विशेष रूप से मौजूद सीटू राज्य कोषाध्यक्ष जगत राम, सीटू जिला अध्यक्ष लखन पाल और सीटू जिला महासचिव विजय शर्मा ने कहा सरकार ने 16 सालों से मिड-डे मील वर्कर के वेतन में एक रुपये तक की बढ़ोतरी नहीं की है। योजना में बजट में लगातार कटौती की जा रही है, ताकि इसे कमजोर किया जा सके। योजना को एनजीओ के हवाले किया जा रहा है। यूनियन के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि मिड-डे मील वर्कर्स को 12,500 रुपये मासिक वेतन 10 महीने के बजाय 12 महीने का वेतन देने, मिड-डे मील वर्कर्स को आंगनबाड़ी की तर्ज पर 20 आकस्मिक अवकाश देने, मिड-डे मील वर्करों को प्रतिमाह पहली तारीख को पूरा वेतन देने और मिड-डे मील वर्कर्स को सेवानिवृत्ति पर पेंशन लागू की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें