दसवीं कक्षा की बोर्ड की मेरिट सूची में 99.29 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल करने वाली राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं की रिद्धिमा शर्मा ने सफलता का श्रेय अभिभावकों और अध्यापकों को दिया है। बताया कि स्कूल के बाद पांच से छह घंटे पढ़ाई की है। जब किसी विषय में परेशानी होती, तो अध्यापकों का पूरा सहयोग मिला। लक्ष्य आईएएस बनकर देश की सेवा करने का हैं। पिता नरेश कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। माता अनीता कुमारी गृहणी हैं।