फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर के हाथों सोलन को मिली 10 विकेट की करारी शिकस्त

अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता के एकदिवसीय क्रिकेट मैच में हमीरपुर ने सोलन को 10 विकेट से मात दी। पांच विकेट लेकर हमीरपुर के रिशित ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच बने। लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में हमीरपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सोलन टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। शुरू के चार बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। इसमें अमन मिश्रा ने 19, पवन कुमार ने 38, अक्षय वशिष्ठ ने 22 और पीयूष शर्मा ने 36 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज अधिक रन नहीं जोड़ पाया और एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटते रहे। 36.5 ओवर में सोलन की पूरी टीम 164 रन पर सिमट गई। हमीरपुर की ओर से रिशित ठाकुर ने पांच और साहिल कपलेश ने तीन विकेट हासिल किए। हमीरपुर के बल्लेबाजों ने 35.5 ओवर में लक्ष्य को आराम से हासिल कर लिया। हालांकि बल्लेबाज अतुल जसवाल 74 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं वास्तव गर्ग ने नाबाद 78 रन की पारी खेली। पांच विकेट लेने वाले हमीरपुर के रिशित ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें