फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में किसानों को सिखाए नाशीजीव प्रबंधन के तरीके

झंडूता उपमंडल के बरठीं स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन विषय पर आयोजित दो दिवसीय मानव संसाधन विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। इस दौरान सोलन से पहुंचे विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों में लगने वाले कीटों और बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने, फसलों को कीटों से बचाने और नाशीजीवों के प्रभावी प्रबंधन के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए फसलों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंधन तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना और कृषि उत्पादन बेहतर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना रहा। इस अवसर पर सोलन से तकनीकी सहायक राकेश सोनी, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी आयुष लाल दास और वनस्पति संरक्षण अधिकारी विवेक उप्पार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को नाशीजीव प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें