फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर बिलासपुर में आयोजित होगा कार्यक्रम , निर्देश जारी

Krishan Singh Updated Wed, 06 May 2026 04:08 PM IST

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा बिलासपुर 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह का आयोजन करेगी। समारोह के सफल आयोजन को लेकर बचत भवन में आज एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त व उपाध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी शाखा बिलासपुर ओम कांत ठाकुर ने की। बैठक में 8 मई को आयोजित होने वाले विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उपायुक्त राहुल कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के विभिन्न वर्गों को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें रक्तदान शिविर, बेबी शो, स्वास्थ्य जांच शिविर, गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी, नशामुक्त बिलासपुर और साइबर सुरक्षा आदि पर जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने स्तर पर आवश्यक तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से ही विश्व रेड क्रॉस दिवस आयोजन को सफल बनाया जा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें